1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ चार तस्कर गिरफ़्तार

उत्तरकाशी, 13 अक्टूबर 2025 : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी कार में सवार होकर चरस की तस्करी कर रहे थे।
एसपी उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन और सीओ बड़कोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मोरी क्षेत्र के बिंगसारी बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन UK 07TE 1963 (हुंडई कार) को रोका, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन से 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहनवाज आलम (35), जावेद (36), सावेज (30) और जितेन्द्र कुमार (33) के रूप में हुई है। ये सभी सहारनपुर और देहरादून के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहाड़ी इलाकों से चरस इकट्ठा कर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। गिरोह के सदस्य दो गाड़ियों में सफर करते हैं — एक गाड़ी आगे चलकर रैकी करती है, जबकि दूसरी में नशे का माल लाया जाता है। पुलिस ने उनकी एक अन्य कार (UK 07TD 8898) को भी कब्जे में लिया है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


