15 पत्नियां, 30 बच्चे और 100 नौकरों के साथ अबू धाबी एयरपोर्ट पर उतरा एक राजा

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2025। यूएई के अबू धाबी एयरपोर्ट पर ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला, जिससे सोशल मीडिया पागल हो गया। एक अधनंगा अफ्रीकी शख्स अपनी 15 पत्नियों, 30 बच्चों और 100 नौकरों के साथ प्राइवेट जेट से उतरते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। लोग झुक-झुक कर उसे सलाम करते हैं। यह कोई आम शख्स नहीं, बल्कि अफ्रीका के अंतिम पूर्ण राजशाही घराने के राजा मस्वाती-III हैं।
कुछ समय पहले राजा मस्वाती यूएई के दौरे पर पहुंचे। उनकी 15 पत्नियां, 30 बच्चे और लगभग 100 नौकर-चाकर भी साथ थे। इतनी बड़ी रॉयल पार्टी को देखकर एयरपोर्ट पर हलचल मच गई और सुरक्षा के चलते तीन टर्मिनल बंद कर दिए गए। राजा मस्वाती-III यूएई दौरे पर आर्थिक समझौतों के लिए गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शाही जीवनशैली वायरल हो गई।
वीडियो में राजा लियोपर्ड प्रिंट की पारंपरिक पोशाक में दिख रहे थे, जबकि उनकी पत्नियां रंग-बिरंगे अफ्रीकी परिधानों में चमक रही थीं। 100 नौकर राजा और रानी के सामान संभालते नजर आए। राजा मस्वाती का यह शाही जलवा और विशाल रॉयल फैमिली अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, और लोग हैरानी के साथ यह वीडियो देख रहे हैं कि कैसे एक राजा अपनी पूरी रॉयल पार्टी के साथ एयरपोर्ट पर ऐसा धमाल मचा सकता है।
स्वाजीलैंड, जिसे अब इस्वातिनी के नाम से जाना जाता है, के राजा मस्वाती-III के पिता की 125 बीवियां थीं और उनके करीब 210 बच्चे और 1000 नाती-पोते हैं।


