आज देहरादून सहित कई जिलों में RED और ORANGE अलर्ट, रहे सतर्क

आज देहरादून सहित कई जिलों में RED और ORANGE अलर्ट, रहे सतर्क

आज देहरादून सहित कई जिलों में RED और ORANGE अलर्ट, रहे सतर्क
आज देहरादून सहित कई जिलों में RED अलर्ट

भारी बारिश को और RED अलर्ट ko लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

देहरादून, 01सितंबर। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों के लिए जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासन एवं जिला स्तर के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और राहत-बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं और आगामी दिन और भी कठिन हो सकते हैं। ऐसे में जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रभावित परिवारों की भावनाओं और संवेदनाओं से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रभावित परिवारों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मैदानी जनपदों में पुनर्वास के विकल्पों पर तत्काल कार्रवाई हो।

बैठक में मुख्यमंत्री ने तमक नाले पर बहे पुल को लेकर बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी ली और वहां जल्द से जल्द बैली ब्रिज का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पुल सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है, इसलिए यातायात बहाली में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही गंगोत्री हाईवे को सुरक्षित बनाने और बरसात समाप्त होते ही सभी क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क एवं निर्माण कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के हर्षिल और स्यानाचट्टी क्षेत्रों में बनी झीलों और वहां बढ़ते जलस्तर को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को 24 घंटे निगरानी रखने और राहत दलों को मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी में जमा भारी मलबे को सुरक्षित स्थानों पर हटाना जरूरी है और इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर पर दिन और रात दोनों समय कड़ी नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह के खतरे का अंदेशा होने पर तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 1 सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। 2 सितंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव आनंद स्वरूप, डीआईजी राजकुमार नेगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव लोनिवि पंकज कुमार पांडेय, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार और मंडलायुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून में डॉक्टर बनकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Mon Sep 1 , 2025
दून में डॉक्टर बनकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार “ऑपरेशन कालनेमि” में देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता देहरादून, 01सितंबर । देहरादून पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेलाकुई क्षेत्र से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर लंबे समय से अवैध रूप […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!