Big Breaking: सोनप्रयाग में जीप के ऊपर गिरा बौल्डर दो की मौत

गौरीकुंड के पास पहाडी से गिरे बोल्‍डर की चपेट मे आया वाहन

गौरीकुंड के पास पहाडी से गिरे बोल्‍डर की चपेट मे आया वाहन

गौरीकुंड के पास पहाडी से गिरे बोल्‍डर की चपेट मे आया वाहन
गौरीकुंड के पास बोल्‍डर की चपेट मे आया वाहन

सोनप्रयाग, 1 सितंबर  : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में केदारनाथ धाम के प्रमुख पडाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाडी से गिरे एक बोल्‍डर की चपेट में आने से मैक्‍स वाहन में सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है, उन्‍हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा मैक्‍स वाहन (UK 11 TA 1100) जब  मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन से गुजर रहा था तो अचानक पहाड़ी से एक बोल्‍डर वाहन पर जा गिरा। गिरकर सीधे वाहन पर आ लगा। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में  रीता (30) और चंद्र सिंह (50) शामिल हैं, दोनों ही उत्तरकाशी के सियालब गांव के निवासी थे। घायलों में नवीन सिंह रावत (35), ममता (29) और प्रतिभा (25) शामिल हैं। इनमें से नवीन और ममता की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी सियालब गांव, उत्‍तरकाशी के रहने वाले थे।

उत्तराखंड से अन्य खबरें:

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा स्थगित, हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोकी गई

Mon Sep 1 , 2025
बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा स्थगित, हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोकी गई धराली आपदा और स्यानाचट्टी पर झील बनने से गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा पहले से बाधित रुद्रप्रयाग, 1 सितंबर। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन ने चारधाम यात्रा पर गंभीर असर डाला है। धरौली आपदा के बाद से ही […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!