डॉ आशुतोष सयाना बने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य

डॉ आशुतोष सयाना बने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य

नियमित प्राचार्य की नियुक्ति से चिकित्सा छात्रों और स्थानीय निवासियों में उत्साह

देहरादून, 02 सितंबर। उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक उत्साहजनक खबर है। लंबे समय से स्थायी प्राचार्य की प्रतीक्षा कर रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर को आखिरकार अपना नियमित प्राचार्य मिल गया है। उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ चिकित्सक और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के जाने-माने नाम डॉ. आशुतोष सयाना को कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

डॉ. आशुतोष सयाना उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में एक अनुभवी और सम्मानित नाम हैं। डॉ सायना वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थे। इससे पूर्व वह राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद पर रह चुके है। डॉ सयाना को कोरोनाकाल के दौरान उनकी सेवाओं के लिए जाना जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून के प्राचार्य पद का कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने न केवल मरीजों की सुविधाओं में सुधार किया, बल्कि मेडिकल छात्रों के लिए भी एक अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार किया। उनकी गिनती उन अधिकारियों में होती है जो चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को साथ लेकर चलते हैं। डॉ. सयाना के नेतृत्व में देहरादून मेडिकल कॉलेज में कई शैक्षणिक सुधार लागू हुए। उन्होंने नई शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दिया और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।

डॉ सयाना को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की कमान मिलने से शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. सयाना की नियुक्ति न केवल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में निराश हो चुके गढ़वाल के निवासियों के लिए भी एक आशा की किरण से कम नहीं है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरबर्टपुर में सेक्स रैकेट का भडाफोड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ़्तार 

Tue Sep 2 , 2025
हरबर्टपुर में सेक्स रैकेट का भडाफोड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ़्तार देहरादून, 02 सितंबर। हरबर्टपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देर रात दून पुलिस ने यहां किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!