हरबर्टपुर में सेक्स रैकेट का भडाफोड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ़्तार 

हरबर्टपुर में सेक्स रैकेट का भडाफोड़, पुलिस ने पांच को किया गिरफ़्तार

देहरादून, 02 सितंबर। हरबर्टपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देर रात दून पुलिस ने यहां किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को मिली एक गुप्त सूचना के बाद की गई। जानकारी मिली थी कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती, बिजलीघर के पास वार्ड नंबर 5 में एक मकान में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को छापेमारी के निर्देश दिए। इसके बाद AHTU और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात अचानक मकान पर धावा बोला।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें मकान का केयरटेकर भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि यह मकान राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। वही पूरे धंधे का मास्टरमाइंड है, जो बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाता है। राजकुमार ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर डील फाइनल करता और उन्हें मकान पर बुलाता था। ग्राहकों से वसूले गए पैसों का लेन-देन केयरटेकर जय नारायण संभालता था। बताया जा रहा है कि राजकुमार पहले भी अनैतिक व्यापार के मामले में जेल जा चुका है और इस वक्त फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में जय नारायण शर्मा (45) निवासी उत्तरकाशी, हरि किशोर (45) निवासी विकासनगर, विक्की (26) निवासी हरबर्टपुर, आंचल (23) निवासी बनारस और सिमरन चौधरी (26) निवासी गाजियाबाद शामिल हैं। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking: आपदा की मार : धामों में 55 दिन नहीं पहुंचा एक भी यात्री

Tue Sep 2 , 2025
आपदा की मार : धामों में 55 दिन नहीं पहुंचा एक भी यात्री गंगोत्री में 27 दिन और यमुनोत्री में 23 दिन नहीं पहुंचा एक भी श्रद्धालु एसडीसी फाउंडेशन के विश्लेषण में सामने आए चिंताजनक तथ्य देहरादून, 2 सितंबर 2025 : उत्तराखंड की जीवनरेखा मानी जाने वाली चारधाम यात्रा इस […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!