ग्राम प्रहरियों से बोली टिहरी पुलिस सजग रहें, सचेत रहें, सुरक्षित रहें

ग्राम प्रहरियों से बोली टिहरी पुलिस सजग रहें, सचेत रहें, सुरक्षित रहें

थाना लम्बगांव पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

टिहरी, 03 सितंबर। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने ग्राम प्रहरियों और ग्रामीणों को जागरूक करने की एक पहल शुरू की है। एसएसपी टिहरी, आयुष अग्रवाल के निर्देश पर थाना लम्बगांव परिसर में ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांव में आने वाले बाहरी व्यक्तियों, फेरी वालों और अजनबियों की सूचना तुरंत थाने को दी जानी चाहिए। साथ ही उन घरों पर भी निगरानी रखने की बात कही गई जो लंबे समय से बंद पड़े हैं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि गांवों में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और एकल व्यक्तियों की सूची बनाकर पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम का ध्यान रखा जा सके। थाना थत्यूड़ पुलिस टीम ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर सीनियर सिटीजन और एकल नागरिकों से मुलाकात की और उनकी हालचाल ली। इस दौरान उन्हें साइबर अपराधों और फेरी वालों के बहाने होने वाली ठगी से बचाव के तरीके समझाए गए।

पुलिस ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया और कहा कि हर व्यक्ति अपने परिवार को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करे। गोष्ठी में नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा हुई और ग्रामीणों से अपील की गई कि अगर उन्हें कहीं नशे की बिक्री या संबंधित गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

टिहरी गढ़वाल पुलिस की यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में है, बल्कि समाज में सुरक्षा, सहयोग और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा दे रही है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और संवाद ही एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज की नींव रख सकते हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौ घंटे नहीं अब सिर्फ 36 मिनट में पहुंचेंगे हेमकुंड साहिब

Wed Sep 3 , 2025
नौ घंटे नहीं अब सिर्फ 36 मिनट में पहुंचेंगे हेमकुंड साहिब केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता देहरादून, 3 सितंबर 2025 :  जल्‍द ही श्रद्धालु हेमकुंड साहिब तक रोपवे से यात्रा शुरू कर सकेंगे। इससे धाम तक लगने वाला समय आठ-नौ घंटे से सिमटकर महज 36 मिनट […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!