नौ घंटे नहीं अब सिर्फ 36 मिनट में पहुंचेंगे हेमकुंड साहिब

नौ घंटे नहीं अब सिर्फ 36 मिनट में पहुंचेंगे हेमकुंड साहिब

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता

देहरादून, 3 सितंबर 2025 :  जल्‍द ही श्रद्धालु हेमकुंड साहिब तक रोपवे से यात्रा शुरू कर सकेंगे। इससे धाम तक लगने वाला समय आठ-नौ घंटे से सिमटकर महज 36 मिनट रह जाएगा। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी रोपवे का निर्माण 2700 करोड़ रुपए की लागत किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तराखंड सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच हुआ है।  इसके तहत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का विकास किया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत, एनएचएलएमएल की इक्विटी में 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। खास बात यह है कि राजस्व का 90 प्रतिशत हिस्सा उत्तराखंड में पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता क्षेत्र में व्यय किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परियोजनाएं न केवल धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी, बल्कि रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास में भी मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबी रोपवे के निर्माण पर 4100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। अजय टम्टा ने इसे राज्य के लिए “रोपवे विकास का महत्वपूर्ण दिन” बताया। सतपाल महाराज ने कहा कि रोपवे से स्थानीय लोगों की आर्थिकी और रोजगार में वृद्धि होगी।

इस समझौते से उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क को नया विस्तार मिलेगा और यह राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति का आधार बनेगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून की महिलाओं ने भी रिपोर्ट को नकारा, बोलीं दून में नहीं लगता डर

Wed Sep 3 , 2025
देहरादून की महिलाओं ने पुलिस के आकड़ो को दिखाया आईना, 400 लोगों की राय पूरे शहर की राय नहीं देहरादून, 03 सितंबर। हाल ही में एक निजी संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि देहरादून देश में महिलाओं के लिए 10 सबसे असुरक्षित शहरों में है। इस पर देहरादून […]
देहरादून की महिलाओं ने भी रिपोर्ट को नकारा, बोलीं दून में नहीं लगता डर

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!