नृत्य और फिटनेस से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को संबल

नृत्य और फिटनेस से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को संबल

सांख्य योग फाउंडेशन की अनोखी पहल, विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन

देहरादून। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य अब बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए अहम विषय बन गया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सांख्य योग फाउंडेशन ने ए स्क्वेयर डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के सहयोग से राजधानी देहरादून में एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम खास तौर पर 4 से 15 वर्ष के बच्चों और उनके अभिभावकों पर केंद्रित रहा, जिसमें भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और घर के भीतर संवाद की अहमियत पर जोर दिया गया।

सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. मुकुल शर्मा ने बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में नृत्य और फिटनेस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के लिए आत्म-अभिव्यक्ति का सशक्त जरिया है। नृत्य से न केवल शरीर में मजबूती, लचीलापन और तालमेल विकसित होता है, बल्कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव कम करने और एकाग्रता व स्मरणशक्ति को निखारने में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि फिटनेस गतिविधियाँ बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देती हैं और उनमें धैर्य, संयम और मानसिक दृढ़ता का निर्माण करती हैं।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, संवादात्मक सत्र और अभ्यास आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने अपनी भावनाओं को पहचानने और समझने के नए तरीके सीखे। वहीं अभिभावकों को यह समझाया गया कि घर का माहौल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिए कि माता-पिता बच्चों से खुलकर संवाद करें, उन्हें अपनी भावनाएँ साझा करने के लिए प्रेरित करें और उनके तनाव को कम करने के लिए सहयोगी वातावरण बनाएं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में खुला राज्य का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र DDRC

Wed Sep 3 , 2025
देहरादून में खुला राज्य का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र DDRC महापौर सौरभ थपलियाल ने किया शुभारंभ, DDRC में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं देहरादून, 03 सितंबर। दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में उत्तराखंड का पहला जिला दिव्यांगजन […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!