मानसून खत्म होते ही गड्ढे नहीं भरे तो नपेंगे अधिकारी

मानसून खत्म होते ही गड्ढे नहीं भरे तो नपेंगे अधिकारी

सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 04 सितंबर। बरसात खत्म होते ही अगर सड़कों के गड्ढे नहीं भर तो अधिकारियों पर करवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को मानसून के बाद सड़क सुधार और गड्ढामुक्त अभियान को तेज़ी से शुरू करने के निर्देश दिए। प्रदेश में मानसून के कारण सड़कों की स्थिति लगातार बिगड़ने पर सरकार अब सक्रिय हो गई है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि निविदा प्रक्रियाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसे तय समयसीमा में लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे स्वयं सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं की हकीकत का जायजा लेंगे।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य की सीमाओं पर चेकिंग अभियान को और सघन बनाया जाए तथा पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को और मजबूत किया जाए। उन्होंने दोहराया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक राज्यभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित करने की घोषणा की। इस दौरान सभी जिलों में सेवा, जनजागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Thu Sep 4 , 2025
विधानसभा अध्यक्ष ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण कोटद्वार, 04 सितंबर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार सुबह तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:15 बजे पहुँची विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले कर्मचारियों और अधिकारियों की […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!