बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

चमोली/रुद्रप्रयाग, 04 सितंबर। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट बदलते ही बर्फबारी का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा अलौकिक और मनमोहक हो गया, लेकिन इसके साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की चोटियों पर भी कल बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। लगातार हो रही बर्फबारी से मंदिर परिसर के आसपास की पहाड़ियां पूरी तरह सफेद हो गई हैं। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में मौसम खराब चल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अगले दो–तीन दिन और बना हुआ है, जबकि मैदानी जिलों में ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बर्फबारी से जहां एक ओर ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से 5 सितंबर तक यात्रा पर रोक लगा रखी है लेकिन इस बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए आने वाले दिन ठिठुरन भरे हो सकते हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति को नमन : 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान

Thu Sep 4 , 2025
मातृशक्ति को नमन : 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान   देहरादून, 04 सितंबर। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की स्मृति में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!