जीआरपी हरिद्वार ने चलाया मेडिकल और फाइनेंशियल फ्रॉड अवेयरनेस कार्यक्रम

जीआरपी हरिद्वार ने चलाया मेडिकल और फाइनेंशियल फ्रॉड अवेयरनेस कार्यक्रम

जीआरपी हरिद्वार

हरिद्वार। हार्ट अटैक आने की पहचान, मरीज को सीपीआर देकर उसकी जान बचाने की तकनीक और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि को जीआरपी कर्मियों ने बारीकी से जाना। इस कार्यक्रम में मेडिकल और फाइनेंशियल टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य आपात स्थिति और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार ने एक्सिस बैंक के सहयोग से मेडिकल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया।
मेडिकल विशेषज्ञों ने अचानक हार्ट अटैक आने की पहचान, मरीज को सीपीआर देकर उसकी जान बचाने की तकनीक और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि समझाई। बरसात के मौसम को देखते हुए सांप के काटने पर त्वरित मदद कैसे दी जाए और किन परिस्थितियों में मरीज को सुरक्षित ढंग से अस्पताल पहुंचाना चाहिए, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एक्सिस बैंक की फाइनेंशियल टीम ने साइबर हैकर्स की चालबाजियों, फर्जी लिंक और धोखाधड़ी वाले कॉल्स से सावधान रहने की अपील की। मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान छोटी-छोटी गलतियों से कैसे पूरा खाता खाली हो सकता है, इसके उदाहरण साझा किए गए। साथ ही सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के टिप्स भी दिए गए।

इस अवसर पर जीआरपी हरिद्वार के थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, एएसआई दिगंबर खंडूरी, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार समेत लक्सर, देहरादून और काठगोदाम जीआरपी थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, कुली, वेंडर, ऑटो चालक और बड़ी संख्या में आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकली दवाओं का गिरोह चलाते थे पति-पत्नी, एसटीएफ ने पंजाब से किया गिरफ्तार

Sat Sep 6 , 2025
नकली दवाओं का गिरोह चलाते थे पति-पत्नी, एसटीएफ ने पंजाब से किया गिरफ्तार देहरादून, 6 सितंबर। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली दवाओं के गोरखधंधे में सक्रिय एक बड़े गिरोह की परतें खोल दी हैं। इस सिलसिले में एसटीएफ ने पंजाब के जीरकपुर से पति-पत्नी की जोड़ी को […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!