आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री धामी ने 13 लॉन्ग रेंज सायरनों का किया लोकार्पण

आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री धामी ने 13 लॉन्ग रेंज सायरनों का किया लोकार्पण

देहरादून, 06 सितंबर। उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला परिसर में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य की आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और प्रभावी बनाएगी तथा नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और त्वरित सूचना प्रसारण ही जीवन और संपत्ति की रक्षा कर सकता है। उन्होंने बताया कि 8 और 16 किलोमीटर की रेंज वाले ये अत्याधुनिक सायरन भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी परिस्थितियों में लोगों को पहले ही अलर्ट कर देंगे। समय पर चेतावनी मिलने से न केवल जनहानि और नुकसान को कम किया जा सकेगा, बल्कि राहत एवं बचाव कार्य भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली केवल आपदा चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम जनमानस को जागरूक करने और समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सायरनों का नियमित परीक्षण किया जाए और जनता को इसके बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में स्थापित बाल थाने का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, उत्तराखंड पीसीएस एसोसिएशन और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि के चेक भेंट किए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक, आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी देहरादून, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए रंग–रूप में दिखेगा अब दून  का ‘दिल’, मुख्यमंत्री ने किया घंटाघर के नये स्वरूप का लोकार्पण

Sat Sep 6 , 2025
नए रंग–रूप में दिखेगा अब दून  का ‘दिल’, मुख्यमंत्री ने किया घंटाघर के नये स्वरूप का लोकार्पण देहरादून 06 सितंबर। दून का दिल कहे जाने वाला घंटाघर अब नए स्वरूप में दिखेगा। शहर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का यह प्रतीक अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक और आधुनिक रूप […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!