चारधाम की राह आसान नहीं, परीक्षा लेती रहेंगी चुनोतियां

चारधाम की राह आसान नहीं, परीक्षा लेती रहेंगी चुनोतियां

चारधाम: 15 सितंबर से हेली सेवा की तैयारी, मौसम बना बाधा

देहरादून, 08 सितंबर। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में भी मौसम मुश्किलें खड़ी कर रहा है। लगातार बारिश से पहाड़ हिल चुके हैं और जगह-जगह भूस्खलन, भूधंसाव और भूकटाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बादल फटने की घटनाएं भी जारी हैं। हाईवे और पैदल मार्गों पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।

चारधाम की राह आसान नहीं, परीक्षा लेती रहेंगी चुनोतियां
परीक्षा लेती रहेंगी चुनोतियां

हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर से यात्रा रफ्तार पकड़ लेगी, लेकिन मौजूदा हालात इसे मुश्किल बना रहे हैं। चारधाम के कपाट बंद होने में अब मात्र डेढ़ माह का समय शेष है। छह सितंबर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है और यात्रियों की आमद भी बढ़ी है। मगर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की स्थिति अब भी अनिश्चित बनी हुई है।

धराली आपदा के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खतरनाक स्थिति में हैं। हर्षिल और धराली के बीच भागीरथी नदी तथा स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी पर बनी झील ने सड़कों को कमजोर कर दिया है। यमुनोत्री हाईवे पर हालात और भी गंभीर हैं। यही वजह है कि कई दिनों से वहां एक भी यात्री नहीं पहुंच पाया है।

उम्मीद है कि 15 सितंबर से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए 10 सितंबर से टिकट बुकिंग भी शुरू होगी, लेकिन फिलहाल मौसम हेली सेवा में भी बड़ी बाधा बना हुआ है।

अब तक पहुंचे यात्री (7 सितंबर तक)

  • यमुनोत्री: 5,86,492

  • गंगोत्री: 6,69,214

  • केदारनाथ: 14,82,647

  • बदरीनाथ: 12,96,324

  • हेमकुंड साहिब: 2,52,083

कुल यात्री संख्या: 42,86,760

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण राजनीति पर गरमाई सियासत, हरदा का भाजपा पर हमला

Mon Sep 8 , 2025
महेंद्र भट्ट को लेकर हरदा का भाजपा पर सीधा वार देहरादून, 8 सितंबर। उत्तराखंड की सियासत में ब्राह्मणों को लेकर नई तान छेड़ने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए […]
महेंद्र भट्ट को लेकर हरदा का भाजपा पर सीधा वार

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!