ब्राह्मण राजनीति पर गरमाई सियासत, हरदा का भाजपा पर हमला

महेंद्र भट्ट को लेकर हरदा का भाजपा पर सीधा वार

महेंद्र भट्ट को लेकर हरदा का भाजपा पर सीधा वार

महेंद्र भट्ट को लेकर हरदा का भाजपा पर सीधा वार
हरदा का भाजपा पर सीधा वार

देहरादून, 8 सितंबर। उत्तराखंड की सियासत में ब्राह्मणों को लेकर नई तान छेड़ने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा – “सत्यम ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात्, न ब्रूयात् सत्यम् अप्रियम्।”

रावत ने कहा, “मैंने छोटी सी टिप्पणी क्या की कि महेंद्र भट्ट मुझसे बहुत नाराज़ चल रहे हैं। कांग्रेस और ब्राह्मणों की राजनीतिक स्थिति को लेकर जो कुछ मैंने कहा, वह एक ऐतिहासिक घटनाक्रम का पृष्ठ है।”

दरअसल, कुछ दिनों पहले हरदा ने कांग्रेस को “स्वभाव से ब्राह्मण” बताया था। इसके लिए उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय और पंडित कमलापति त्रिपाठी जैसे नेताओं का उदाहरण दिया। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति में गरमी बढ़ गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड में राजपूत 35 और ब्राह्मण 25 प्रतिशत हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हरदा का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए हरीश रावत ने लिखा – “महेंद्र भट्ट उम्र में मेरे छोटे भाई हैं मगर रुतबे में बड़े हैं। वे सत्तारूढ़ दल के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद हैं। बागेश्वर में पत्रकारों के सवाल पर मैंने एक टिप्पणी की, जिसके बाद वह मुझ पर लगातार हमलावर हो रहे हैं।”

उन्होंने महेंद्र भट्ट को याद दिलाया कि “मैंने 2002 में भी और 2012 में भी किसी की हक़तलफ़ी नहीं की। स्पष्ट बहुमत पक्ष में होने के बावजूद पांच साल मुख्यमंत्री के साथ खड़ा रहा। 2012 में भी केवल आह भरी। 2013 में तो पूरे उत्तराखंड और देश को लोगों ने आह भरने पर मजबूर कर दिया।”

रावत ने कहा, “मैं किसी को हटाकर नहीं आया। जो हटे, वह अपने कर्मों से हटे और मैं पार्टी नेतृत्व के आदेश से आया। मैंने निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाया। उत्तराखंड की चौपट अर्थव्यवस्था, संचार व्यवस्था, पर्यटन आदि को रिकॉर्ड समय में पटरी पर लाया। भगवान केदारनाथ और बद्रीनाथ जी के आशीर्वाद से सबकुछ सुधारा। फिर भी भट्ट जी नाराज़ हैं। शायद इसी नाराज़गी में उनकी नौकरी का रहस्य छिपा हुआ है।”

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा प्रबंधन और जनसुविधाओं पर CM Dhami सख्त

Mon Sep 8 , 2025
बरसात बाद पुनर्निर्माण और चारधाम यात्रा को लेकर CM Dhami के निर्देश देहरादून, 08 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में CM Dhami ने आपदा प्रबंधन, कानून […]
cm pushker singh dhami

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!