Maruti Suzuki Victoris: दिवाली पर लॉन्च होगी नई मिड-साइज़ SUV, शुरू हुई बुकिंग

Maruti victoris suv 2025

Maruti Suzuki Victoris SUV: Creta और Seltos जैसे सेगमेंट लीडर्स से रहेगी सीधी टक्कर

Dehradun, 09 September: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई मिड-साइज़ SUV Victoris को पेश किया है। कंपनी इस मॉडल को सीधे तौर पर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर गाड़ियों के मुकाबले उतार रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Victoris को दिवाली 2025 तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी बुकिंग ₹11,000 की टोकन राशि पर देशभर के Arena डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।

Victoris SUV: लॉन्च और फीचर्स

Victoris SUV को 3 सितंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश किया गया। यह गाड़ी आधुनिक फीचर्स से लैस है जिनमें शामिल हैं:

  • लेवल-2 ADAS
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स
  • Alexa कनेक्टिविटी और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
  • कंपनी Victoris को छह वेरिएंट और 10 रंग विकल्पों में उपलब्ध करा रही है।

वेरिएंट और संभावित कीमत

Victoris को कंपनी चार ट्रिम्स में पेश करेगी: LXI, VXI, ZXI और ZXI+। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) रहने का अनुमान है। हालांकि, आधिकारिक कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी बाकी है।

इंजन विकल्प

Victoris, Grand Vitara की तरह, तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी:

  • 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल – 103 बीएचपी
  • 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड – 116 बीएचपी
  • 1.5L पेट्रोल-CNG – 89 बीएचपी

ट्रांसमिशन ऑप्शन:

  • 5-स्पीड मैनुअल
  • 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
  • e-CVT (हाइब्रिड मॉडल के लिए)
  • माइलेज (ARAI-रेटेड)
  • पेट्रोल मैनुअल: 21.18 km/l
  • पेट्रोल ऑटोमैटिक: 21.06 km/l
  • पेट्रोल AWD: 19.07 km/l
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 28.65 km/l
  • CNG मॉडल: 27.02 km/kg

Maruti Suzuki Victoris SUV के बाद, कई नई गाड़ियां लाइनअप

Maruti Victoris – Creta और Seltos को देगी टक्कर
Creta और Seltos को टक्कर देगी Maruti Victoris

eVitara EV: Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV

  • Victoris के बाद Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara लॉन्च करने की तैयारी में है।
  • अपेक्षित लॉन्च: सितंबर 2025
  • बैटरी विकल्प: 49kWh और 61kWh
  • अनुमानित रेंज: लगभग 500 किलोमीटर

eVitara भारतीय EV सेगमेंट में Maruti Suzuki की एंट्री होगी, जो तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में कंपनी को नई पहचान दे सकती है।

आने वाले अन्य मॉडल

कंपनी की आगामी योजनाओं में कई नई गाड़ियां शामिल हैं:

Escudo SUV सितंबर–अक्टूबर 2025 तक, पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG विकल्पों के साथ
Grand Vitara 7-Seater 2025 के अंत तक, तीन-पंक्ति SUV के रूप में
Baleno Facelift / Hybrid सितंबर 2025 में संभावित लॉन्च
Brezza Facelift अनुमानित सितंबर 2025 तक बाजार में

 

उद्योग पर प्रभाव

ऑटोमोबाइल उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि Maruti Suzuki की यह आक्रामक लॉन्च स्ट्रैटेजी SUV और EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी। कंपनी की पकड़ पहले से ही एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट कार बाजार में मजबूत है। अब SUV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर फोकस करके Maruti Suzuki अपने पोर्टफोलियो को और विविध बना रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी दफ्तर या आर्ट गैलरी? कबाड़ से कमाई और रचनात्मकता का अनोखा संगम

Tue Sep 9 , 2025
सरकारी दफ्तर या आर्ट गैलरी? कबाड़ से कमाई और रचनात्मकता का अनोखा संगम नई दिल्ली, 09 सितंबर। सरकारी दफ्तरों की पुरानी छवि अब बदल रही है। जहां कभी धूल-धक्कड़ और फाइलों के ढेर नजर आते थे, वहीं अब आधुनिक सजावट और रचनात्मकता की झलक देखने को मिल रही है। कहीं […]
स्क्रैप से बनी नेताजी की प्रतिमा

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!