विवि. की वेबसाइट पर देख सकते हैं LLB प्रवेश परीक्षा 2025-26 का परिणाम
श्रीनगर गढ़वाल, 9 सितंबर 2025। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने सत्र 2025-26 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (UET 2025-26) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 को किया गया था और यह केवल बीए एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए था।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://online.hnbgu.ac.in/entrance_25/ पर लॉगिन कर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश परीक्षा अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे। पंजीकरण की विस्तृत अधिसूचना शीघ्र ही अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी।


