बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू

1

बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू

बदरीनाथ, 10 सितम्बर।
बरसात का मौसम बीतने के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। मार्ग सुचारू होने से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। पितृ पक्ष चलने के कारण श्रद्धालु श्राद्ध-तर्पण के लिए भी बदरीनाथ धाम का रुख कर रहे हैं। इस बढ़ती आवाजाही को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को धाम स्थित समिति कार्यालय में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर परिसर, सिंहद्वार, तप्तकुंड और गांधी घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल और सुगम दर्शन मिले, यह प्राथमिकता है। दर्शन पंक्ति में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलिंग और शेल्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर मार्ग और अन्य स्थलों पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन की मदद से हटाया जा रहा है। पूजा, भोग-प्रसाद, निर्माण और कार्यालय संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

धाम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी बैठक आयोजित हुई जिसमें पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी, एसडीआरएफ और होमगार्ड अधिकारियों के साथ आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल समेत समिति और प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

One thought on “बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल हिंसा के बीच फंसे भारतीय पर्यटक, कई होटल आग के हवाले

Wed Sep 10 , 2025
नेपाल हिंसा के बीच फंसे भारतीय पर्यटक, कई होटल आग के हवाले भारतीय दूतावास सतर्क जारी किए हेल्‍प लाइन नंबर नई दिल्‍ली, 10 सितंबर : नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। इन प्रदर्शनों ने राजनीतिक संकट को […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!