गांधी जयंती ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के रूप में मनाई जाएगी

गांधी जयंती ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के रूप में मनाई जाएगा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

डीएम मयूर दीक्षित ने रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी

हरिद्वार, 13 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पखवाड़े की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस पखवाड़े में प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को “स्वच्छारंभ दिवस” से होगी, जिसके तहत शासकीय कार्यालयों, आवासीय परिसरों, ग्राम पंचायतों और विकास खंड मुख्यालयों में स्वच्छता शपथ और अभियान चलाया जाएगा। 18 सितंबर को “स्वच्छ सार्वजनिक स्थल” थीम के अंतर्गत बस अड्डों, चौराहों, पार्कों और अस्पतालों में सफाई अभियान चलेगा।

22 और 23 सितंबर को “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” के तहत स्थानीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 25 सितंबर को पूरे जनपद में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के अंतर्गत श्रमदान और स्वच्छता अभियान होगा।

विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को “स्वच्छ हरित उत्सव” मनाया जाएगा। इस दौरान पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान, एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त समारोह और स्वच्छता रंगोली का आयोजन होगा। 29 सितंबर को “स्वच्छता के लिए वकालत” थीम के अंतर्गत ठोस और तरल अपशिष्ट से होने वाली बीमारियों पर जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे।

30 सितंबर को “स्वच्छ एवं सुजल अभियान” के तहत वार्डों, नालियों, पेयजल टंकियों, अमृत सरोवरों और सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई होगी। 1 अक्टूबर को “स्वच्छतोत्सव प्रतियोगिताएं” आयोजित होंगी, जिनमें स्कूलों में शपथ, रैली, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। गांधी जयंती पर “स्वच्छ भारत दिवस” के अवसर पर सभी ब्लैक स्पॉट और सीटीयू साइटों की सफाई कर समारोह आयोजित होगा तथा स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रमों को जन आंदोलन का स्वरूप दें। साथ ही सभी आयोजनों का अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पर्यटन को मिले दो ‘गोल्डन बैन्यान अवार्ड’

Sat Sep 13 , 2025
उत्तराखंड पर्यटन को मिले दो ‘गोल्डन बैन्यान अवार्ड’ नई दिल्ली, 13 सितंबर। नई दिल्ली में आयोजित द वीक मैगज़ीन के हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित ‘गोल्डन बैन्यान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। राज्य […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!