महेंद्र भट्ट को मिली नई टीम, भाजपा ने घोषित किए प्रदेश पदाधिकारी 

महेंद्र भट्ट को मिली नई टीम, भाजपा ने घोषित किए प्रदेश पदाधिकारी

देहरादून, 14 सितंबर। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी नई टीम मिल गई है।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गहन मंथन क  बहुत दिनों बाद संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इस नई टीम में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति संगठन की कार्यप्रणाली को गति देने के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। इसके अलावा, आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष और आठ को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, जो पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में मदद करेंगे। संगठन की वित्तीय गतिविधियों को संभालने के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। मनवीर सिंह चौहान को एक बार फि प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है,  वहीं महिला मोर्चा की कमान रुचि भट्ट को सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों से बीजेपी संगठन में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। यह नई टीम आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यों के लिए पार्टी की रणनीति को और धार देगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के साहित्यकारों को मिला दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान

Mon Sep 15 , 2025
उत्तराखंड के साहित्यकारों को मिला दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान देहरादून, 14 सितंबर । हिंदी दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दिग्गज साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी के साथ-साथ उत्तराखंड की […]
उत्तराखंड के साहित्यकारों को मिला दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!