पुलिस की सख्ती के बाद सामने आया सही सर्वे, राष्ट्रीय औसत से बेहतर दून के हालात

पुलिस की सख्ती के बाद सामने आया सही सर्वे, राष्ट्रीय औसत से बेहतर दून के हालात

जांच अधिकारी के सामने पेश होकर कंपनी के निदेशक ने पेश किए दस्तावेज

देहरादून, 15 सितंबर। महिला सुरक्षा को लेकर हाल ही में सामने आए एक सर्वे की जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि देहरादून की स्थिति देश के अन्य शहरों की तुलना में बेहतर है। पी-वैल्यू एनालिटिक्स कंपनी द्वारा किए गए इस सर्वे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एसपी ऋषिकेश जया बलूनी को सौंपी गई थी। इस प्रक्रिया में कंपनी के प्रबंध निदेशक महिम सिसोदिया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सामने पेश हुए और सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

कंपनी ने जांच के दौरान स्पष्ट किया कि यह सर्वे मात्र एक अकादमिक रिसर्च का हिस्सा था, जिसका मकसद किसी शहर को असुरक्षित घोषित करना नहीं था, बल्कि विभिन्न शहरों में रहने वाली महिलाओं की राय और अनुभवों को समझना था।

सर्वे के निष्कर्षों के अनुसार, देहरादून में महिला उत्पीड़न की शिकायतों का औसत 6 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 7 प्रतिशत से कम है। वहीं, इन शिकायतों पर पुलिस कार्रवाई का औसत 41 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा महज 11 प्रतिशत है। इन नतीजों से साफ है कि देहरादून में महिला सुरक्षा और पुलिस की तत्परता राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक मजबूत है।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कंपनी को भविष्य में ऐसे सर्वे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अब सर्वे का सैंपल साइज बड़ा रखना होगा और सभी संबंधित पक्षों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, सर्वे केवल टेलीफोनिक बातचीत पर आधारित न होकर आमने-सामने इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि आंकड़े और तथ्य अधिक प्रामाणिक और भरोसेमंद साबित हो सकें।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता,  स्कूलों में छुट्टी के आदेश

Tue Sep 16 , 2025
सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता,  स्कूलों में छुट्टी के आदेश   देहरादून, 16 सितंबर। देर रात भारी वर्षा के चलते सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक आई आपदा के कारण कई दुकानें बह गईं और लोगों में दहशत फैल गई। […]
सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!