सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता,  स्कूलों में छुट्टी के आदेश

सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता

सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता,  स्कूलों में छुट्टी के आदेश

सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता
सहस्त्रधारा में फटा बादल, दो लोग लापता

 

देहरादून, 16 सितंबर। देर रात भारी वर्षा के चलते सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक आई आपदा के कारण कई दुकानें बह गईं और लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी व्यक्ति की जान जाने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन दो लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है। बारिश को देखते हुए सुबह डीएम ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी का दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं कमान संभालते हुए रात में ही सभी विभागों के साथ समन्वय कर रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया।

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोनिवि की टीमें जुटी हुई हैं। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन के तहत आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी विभाग सक्रिय मोड में हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांदल, टौंस और सहस्रधारा में लहरें विकराल,  चंद्रभागा के उफान में फंसेे ने 3 लोग

Tue Sep 16 , 2025
बांदल, टौंस और सहस्रधारा में लहरें विकराल,  चंद्रभागा के उफान में फंसेे ने तीन लोग देहरादून, 16 सितंबर, 2025 : देहरादून में जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बांदल, टौंस और […]
बांदल, टौंस और सहस्रधारा में लहरें विकराल

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!