प्रशासन ने आपदाग्रस्त गांवों में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया राशन

प्रशासन ने आपदाग्रस्त गांवों में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया राशन

देहरादून, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने राहत कार्यों को युद्धस्तर पर चलाते हुए एयरलिफ्ट कर दूरस्थ गांवों में जरूरी सामान पहुंचाया है। फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला और क्यारा जैसे गांवों का संपर्क टूट जाने के बाद प्रशासन ने वहां तक राशन किट एयरलिफ्ट कीं। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक, बिस्कुट और भूने चने जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है। इन किटों का वजन लगभग 15 से 20 किलो है। आज हेली के माध्यम से कुल 700 किलो राशन इन गांवों में पहुंचाया गया है। कल भी जरूरत पड़ने पर ओर राशन भेजा जाएगा। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आज कुल 150 राशन किट अलग अलग माध्यम से भिजवाई गई हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा से जूझता देहरादून, युद्धस्तर पर जुटा जिला प्रशासन

Wed Sep 17 , 2025
आपदा से जूझता देहरादून, युद्धस्तर पर जुटा जिला प्रशासन देहरादून, 17 सितंबर। लगातार हो रही अतिवृष्टि और भूस्खलन से सहस्रधारा-कार्लीगाड सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजयाड़ी तोक क्षेत्र में मलबे में दबे […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!