चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह, 5 लोग लापता

1
चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह

चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह, 5 लोग लापता

 

चमोली, 18 सितंबर। उत्तराखंड में आपदाओं का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है। चमोली में बुधवार रात एक बार फिर आसमान से आफत बरसी। यहां नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से कुंतरी और धुर्मा गांव में भारी तबाही की खबर है। तेज बरसात के बाद आए मलबे में कई घर दब गए। अब तक छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। हादसे में पांच लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह
Lavc60.20.101

ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अब भी घरों में फंसे हो सकते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हालात इतने भयावह हैं कि प्रशासन और पुलिस टीमों को मौके तक पहुंचने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।

चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह
चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से प्रशासनिक अमला नंदानगर के लिए रात को ही रवाना हो गया है। साथ ही मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते खतरा और बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे हालात साफ होंगे, नुकसान और लापता लोगों की सही जानकारी सामने आ सकेगी।

देवभूमि उत्तराखंड में आसमानी आफत का यह ताजा मामला है। इससे पहले राजधानी देहरादून में आसमानी आफत ने कहर बरपाया था जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

One thought on “चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह, 5 लोग लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 1 आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

Thu Sep 18 , 2025
हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार देहरादून, 18 सितंबर। राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो पर पुलिस महकमे ने कड़ा एक्शन लिया है। वीडियो में दो व्यक्ति दो युवकों को बेरहमी से हॉकी और लात-घूंसे मारते […]
हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!