हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 1 आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
हॉकी से युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

देहरादून, 18 सितंबर। राजधानी देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो पर पुलिस महकमे ने कड़ा एक्शन लिया है। वीडियो में दो व्यक्ति दो युवकों को बेरहमी से हॉकी और लात-घूंसे मारते हुए नजर आ रहे थे। घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, एसएसपी देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कटापत्थर, कोतवाली विकासनगर निवासी युवराज पुत्र चन्दन और अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय आरोपी युवराज को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी अमन अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Also Read: चमोली में बादल फटा, कई घर तबाह, 5 लोग लापता

पीड़ित पक्ष की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में पूर्व में किसी भी व्यक्ति ने न तो सूचना दी थी और न ही शिकायत दर्ज कराई थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है। घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में सहकारिता समझौतों से किसानों को नई ताकत, सहयोग का नया अध्याय शुरू

Thu Sep 18 , 2025
उत्तराखंड में सहकारिता समझौतों से किसानों को नई ताकत, सहयोग का नया अध्याय शुरू देहरादून, 18 सितंबर। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!