किमाड़ी व टपकेश्वर का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

किमाड़ी व टपकेश्वर का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

देहरादून, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री टपकेश्वर महादेव मंदिर भी गए और वहां नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित मुख्य मार्गों की शीघ्र मरम्मत कर यातायात सामान्य बनाया जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द सामान्य करने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जहाँ भी मार्ग अवरुद्ध हैं, वहाँ प्राथमिकता से वैकल्पिक रास्ते खोले जाएं और राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जनजीवन को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का भी दौरा किया, जहाँ अतिवृष्टि के चलते मंदिर के भीतर जलभराव और मलबा आ गया था। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके हालचाल जाने। निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्यौहारी सीजन में मिलावट से सावधान: घर पर ही पहचानें खाद्य पदार्थों की शुद्धता

Fri Sep 19 , 2025
त्यौहारी सीजन में मिलावट से सावधान: घर पर ही पहचानें खाद्य पदार्थों की शुद्धता देहरादून, 19 सितंबर। त्यौहारों के मौसम में मिठाइयों और खाने-पीने की वस्तुओं की खपत बढ़ जाती है और इसी दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। लोगों को इस गंभीर […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!