आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के उत्पादकों से सेब खरीदेगी सरकार

आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के उत्पादकों से सेब खरीदेगी सरकार

देहरादून, 20 सितम्बर : उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव और आसपास के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सरकार इन क्षेत्रों के सेब को उद्यान विभाग के माध्यम से निर्धारित दरों पर खरीदेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, धराली क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब 51 रुपये प्रति किलो जबकि रेड डिलीशियस व अन्य किस्मों का सेब 45 रुपये प्रति किलो (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) खरीदा जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री घोषणा मद से उपलब्ध कराई जाएगी।हर्षिल घाटी के आठ गांवों (जिनमें धराली, सुक्की, झाला, पुराली, जसपुर, बगोरी, मुखबा आदि शामिल हैं) में लगभग 10,000 मीट्रिक टन सेब उत्पादन होता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस घोषणा के अनुपालन की स्थिति की जानकारी शीघ्र मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इस निर्णय से आपदा के कारण सेब की फसल को लेकर चिंतित उत्पादकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेढ़ सौ साल पुराना है दून में रामलीला का इतिहास

Sun Sep 21 , 2025
डेढ़ सौ साल पुराना है दून में रामलीला का इतिहास 1868 में लाला जमुनादास भगत ने रखी तीनों परंपरा की नींव देहरादून, 21 सितंबर : शारदीय नवरात्र के साथ उत्तर भारत में रामलीलाओं का दौर शुरू हो चुका है। रामलीला केवल नाटक नहीं, बल्कि यह एक गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!