शव की पहचान और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम
देहरादून, 22 सितंबर। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके में रविवार को उस समय सन्नाटा टूटा, जब श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित शांत चाय बागान ने एक खौफनाक रहस्य खोल दिया। झाड़ियों के बीच फेंका प्लास्टिक का कट्टा, जिसमें एक युवती का शव बंद था, पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का कारण बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ राहगीरों ने चाय बागान से गुजरते समय संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा देखा। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टा खोलने पर उसमें युवती का शव मिला।
पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन उसके मुंह से खून निकल रहा था और हाथ-पांव पर खरोंच के निशान मौजूद थे। फिलहाल शव की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


