सीएम की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत में जुटा पीडब्ल्यूडी

सीएम की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत में जुटा पीडब्ल्यूडी

 

रुड़की, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री के अल्टीमेट टीम के बाद विभागों ने कसरत शुरू कर दी है। बरसात के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर पैच वर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसकी शुरुआत रुड़की से हुई जहां शनिवार व रविवार को तेज गति के साथ सड़कों के गड्ढे भरने का सिलसिला अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की मरम्मत के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है।

लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है।

राज्य मार्ग संख्या 68 (बहादराबाद–धनौरी–इमलीखेड़ा), मुख्य जिला मार्ग कोर कलियर और रुड़की (रामनगर) से इकबालपुर मार्ग, इसके अलावा अन्य जिला मार्ग डाडा पट्टी से डाडा जलालपुर तक की सड़क पर पैच मरम्मत का काम पूरा हो चुका है।

वहीं राज्य मार्ग संख्या 28 (पुहाना–इकबालपुर–झबरेड़ा), मुख्य जिला मार्ग पीरान कलियर से सोहलपुर होते हुए मुजाहिदपुर–सत्तीवाला, बड़ेढ़ी राजपूताना से अलावलपुर और भलस्वगाज से चुड़ियाला मार्ग पर मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है।

विभाग का कहना है कि शेष मार्गों पर भी जल्द ही काम शुरू कर लिया जाएगा और सभी सड़कों को शीघ्र यातायात योग्य बना दिया जाएगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में शुरू हुआ “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान

Tue Sep 23 , 2025
हरिद्वार, 22 सितंबर 2025। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने हरिद्वार में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत SIDCUL […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!