UKSSSC पेपर लीक : एसआईटी करेगी  हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच

UKSSSC पेपर लीक : एसआईटी करेगी  हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच

देहरादून 24 सितंबर। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में सरकार ने उच्चस्तरीय जांच कराने का फैसला किया है। इस मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया परीक्षा में आई शिकायतों की जांच अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। इस जांच की निगरानी हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में बीते रविवार को हुई परीक्षा से संबंधित सभी शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी। यह टीम पूरे प्रदेश में काम करेगी।

उन्होंने बताया कि जांच निष्पक्ष ढंग से हो इसके लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। एसआईटी और सेवानिवृत्त जज जिलों का दौरा करेंगे और कोई भी व्यक्ति उनसे परीक्षा से जुड़ी जानकारी और तथ्य साझा कर सकेगा। एक माह के भीतर जांच पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। तब तक आयोग परीक्षा से जुड़ी कोई नई कार्रवाई नहीं करेगा।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जांच में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। खासतौर पर हरिद्वार स्थित विवादित परीक्षा केंद्र में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उस पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है और परीक्षा प्रणाली पर उनका विश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोचिंग सेंटर संचालकों संग एसएसपी की बैठक, नकल विरोधी कानून पर की चर्चा

Wed Sep 24 , 2025
कोचिंग सेंटर संचालकों संग एसएसपी की बैठक, नकल विरोधी कानून पर की चर्चा देहरादून, 24 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने हाल ही में हुई UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में सामने आए पेपर […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!