UKSSSC पेपर लीक : परीक्षा में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

UKSSSC पेपर लीक : परीक्षा में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित

देहरादून, 24 सितम्बर। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितम्बर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा के दौरान हरिद्वार जनपद में मोबाइल से फोटो खींचकर प्रश्नपत्र वायरल होने की घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच में कई स्तर पर गंभीर चूक पाई गई है। इस मामले में अब कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को निलंबित किया गया है।

कार्मिक विभाग की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई और न ही समय पर आवश्यक सतर्कता बरती। इससे यह प्रतीत होता है कि परीक्षा आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारी और निगरानी में ढिलाई बरती गई।

इसी कड़ी में हरिद्वार जनपद में परीक्षा के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात केन्द्रीय परियोजना निदेशक एवं जिला ग्राम विकास अभिकरण, हरिद्वार के अधिकारी श्री कौशल किशोर तिवारी पर भी लापरवाही का ठीकरा फोड़ा गया है। शासन ने उन्हें परीक्षा कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशील और उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

Thu Sep 25 , 2025
UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित देहरादून, 25 सितंबर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार के परीक्षा केंद्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट तिवारी को निलंबित करने के बाद […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!