छात्रसंघ चुनावी रैलियों पर पुलिस की सख्ती, किया 24 का चालान

देहरादून 26 सितंबर । छात्रसंघ चुनावी माहौल में जहां कैंपस राजनीति पूरे जोश में है, वहीं पुलिस ने भी अपनी सख्ती दिखा दी है। डीएवी कॉलेज डालनवाला में निकली छात्र संगठनों की रैलियों के दौरान ट्रैफिक और सीपीयू पुलिस ने CCTV की “थर्ड आई” से नजर रखते हुए 24 वाहनों पर चालान ठोक दिया।
इनमें सबसे ज्यादा पकड़ हुई बिना हेलमेट दौड़ते 15 बाइक सवारों की। इसके अलावा पांच ट्रिपल राइडिंग के शौकीन, दो रैश ड्राइविंग करने वाले और दो रेट्रो साइलेंसर बजाकर माहौल बिगाड़ने वालों को भी पुलिस ने नियम याद दिला दिए।
पुलिस का कहना है कि छात्र राजनीति जरूर करें, लेकिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर नहीं। रैली में मौजूद अन्य छात्रों को भी मौके पर यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


