पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘धामी’ का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

देहरादून, 26 सितंबर। डीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई की ओर से “छात्र महा समागम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत अभिषेक सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नितिन नेगी और प्रियांशु धामी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
डीएवी कॉलेज परिसर के निकट आनंद भवन में समागम में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरीश जोशी, महासचिव पद के उम्मीदवार नितिन नेगी और यूआर पद के प्रत्याशी प्रियांशु धामी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित नेताओं और समर्थकों ने छात्रों से अपील की कि आगामी चुनाव में एनएसयूआई के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सती, संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश महासचिव सौरभ ममगाई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


