डालनवाला में दिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा

देहरादून, 27 सितंबर। देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड पर दो युवकों ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते गुरुवार शाम सुकिंदर सिंह के पुत्र निखिल और अमन ने शुभम को बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।शुभम को गंभीर हालत में परिजन दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शुभम पुत्र स्वराज सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डालनवाला के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून ने विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तेज़ कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके परिवार का मृतक से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में बदल गई। गुस्से में दोनों भाइयों ने शुभम पर हमला कर उसकी जान ले ली।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


