“हैक द फ्यूचर 2.0” में तुलाज़ के छात्रों ने दिखाया हुनर और सीखे गुर

 “हैक द फ्यूचर 2.0” में तुलाज़ के छात्रों ने दिखाया हुनर और सीखे गुर

देहरादून, 28 सितंबर। तुलाज़ इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय मेगा हैकाथॉन “हैक द फ्यूचर 2.0” का सफल आयोजन किया गया। “कोड–क्रिएट–चेंज” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था फ्यूचरटेक फॉर इम्पैक्ट: इनोवेटिंग सस्टेनेबिलिटी, सिक्योरिटी एंड सोसाइटी। जिसके तहत छात्रों ने भविष्य के कंप्यूटर तकनीक की जानकारी साझा कर उस पर मंथन किया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शशि बहुगुणा रतूड़ी ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में छात्रों को तकनीक के साथ ही अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहते हुए दृढ़ संकल्प और गंभीरता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास पर बल दिया।

हैकाथॉन में प्रतिभागियों ने कंप्यूटर साइंस की चुनौतियों पर मंथन किया और इस पर अपने नवीन विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कुल 2.4 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन का संचालन अनस्टॉप द्वारा किया गया। वहीं AWaDH IIT रोपड़–TIF टेक्नोलॉजी पार्टनर और .xyz सहयोगी के रूप में रहे।

समापन समारोह में तुलाज़ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट बालाजी जैन और वाइस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी डॉ. राघव गर्ग ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संदेश में छात्रों को सतत नवाचार की दिशा में प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संदीप कुमार ने किया, जबकि सह–संयोजक के रूप में सौरभ सिंह और डॉ. ऋतु पाल रहे। छात्र समन्वयक की भूमिका अभिषेक मौर्य ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रबंधन से जुड़े कई गणमान्य एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल में छात्रों से कार धुलवाने वाला टीचर सस्पेंड

Sun Sep 28 , 2025
स्कूल में छात्रों से कार धुलवाने वाला टीचर सस्पेंड चमोली, 28 सितंबर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर स्कूल में छात्रों से अपनी कार धुलवाने का आरोप लगा था। […]
स्कूल में छात्रों से कार धुलवाने वाला टीचर सस्पेंड

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!