उस्ताद अमजद अली खान के सरोद से जगमगाएगा विरासत 2025

उस्ताद अमजद अली खान के सरोद से जगमगाएगा विरासत 2025

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2025 : 4 से 18 अक्टूबर तक देहरादून में सांस्कृतिक धमाल

देहरादून, 3 अक्टूबर। रीच (REACH) द्वारा आयोजित विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2025 इस बार और भी खास होने जा रहा है। 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक यह आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम, ओएनजीसी, कौलागढ़ रोड, देहरादून में होगा। इसका भव्य आगाज विश्वविख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन से किया जाएगा।

30 वर्षों की यात्रा पूरी

राजपुर रोड स्थित होटल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रीच के महासचिव आर.के. सिंह ने जानकारी कि विरासत महोत्सव भारतीय संस्कृति और धरोहर को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। वर्ष 1995 में ओएनजीसी के सहयोग से प्रारंभ हुए इस महोत्सव ने 30 वर्षों की यात्रा पूरी की है। इस दौरान संयुक्त सचिव विजयश्री जोशी, शिल्प निदेशक सुनील वर्मा, संचालन प्रमुख प्रदीप मैथल और मीडिया प्रभारी प्रियंवदा अय्यर भी मौजूद रहे।

यह रहेंगी खास बातें

  • विरासत महोत्सव का 30वां संस्करण, हिरोशिमा परमाणु विस्फोट पीड़ितों की स्मृति को समर्पित।
  • भारत और विदेशों के लोक और शास्त्रीय नृत्य–संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ।
  • श्रीलंका, किर्गिस्तान और बेलारूस के कलाकार करेंगे विशेष प्रस्तुति।
  • हेरिटेज शोकेस सत्र, शिल्प कार्यशालाएँ, क्विज़ प्रतियोगिता, फ़ोटोग्राफी कॉम्पटीशन।
  • दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सत्र।
  • विंटेज कार और बाइक रैली भी आकर्षण का हिस्सा।

मंच और सजावट

इस बार का मंच ऐतिहासिक सूर्य मंदिर (ललितादित्य मुक्तापीड़) की कश्मीरी वास्तुकला की तर्ज पर बनाया गया है।

कलाकारों की चमक

महोत्सव में डॉ. एन. राजम, पं. उल्हास कशालकर, पं. साजन मिश्रा, परवीन सुल्ताना, उषा उथुप, मनोज तिवारी, अदनान खान, अनुपमा भागवत, अश्विनी भिड़े, अभय सोपोरी समेत अनेक नामचीन कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे।
ग़ज़ल, सूफ़ी, हिंदुस्तानी व कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के साथ लोकनाट्य चक्रव्यूह, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और छोलिया नृत्य भी दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

मुशायरा भी होगा आयोजित

शीन काफ़ निज़ाम, फरहत एहसास, शकील आज़मी, डॉ. नुसरत मेहदी जैसे कवि शिरकत करेंगे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे… कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा

Fri Oct 3 , 2025
कांग्रेस का सीएम आवास घेराव, पेपर लीक मामले की CBI जांच दायरे में विस्तार की मांग देहरादून, 3 अक्टूबर। पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में “पेपर चोर गद्दी छोड़ो” लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर कूच कर […]
कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!