‘गुलाबी–नीली’ गोली से होगा ‘एनीमिया मुक्त भारत’, दी पहली खुराक

‘गुलाबी–नीली’ गोली से होगा ‘एनीमिया मुक्त भारत’, दी पहली खुराक

देहरादून, 07 अक्टूबर 2025। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत देहरादून जिले के निजी विद्यालयों में साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड वितरण अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सेंट थॉमस स्कूल में बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को गुलाबी रंग की आयरन टैबलेट और कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को नीली टैबलेट दी गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. शर्मा ने बच्चों को एनीमिया के दुष्प्रभावों और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संतुलित आहार लेने और जंक फूड से परहेज करने की सलाह भी दी।

उन्होंने कहा कि आयरन फोलिक एसिड की नियमित खुराक बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस पहल के तहत देहरादून जिले के सभी निजी स्कूलों में हर सोमवार को साप्ताहिक आयरन वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि बच्चे एनीमिया से सुरक्षित रह सकें और स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ सकें।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर क्राइम मामले सुलझाने में उत्तराखंड उत्तर भारत में अव्वल

Tue Oct 7 , 2025
साइबर क्राइम मामले सुलझाने में उत्तराखंड उत्तर भारत में अव्वल देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम और पीड़ितों के आर्थिक संरक्षण में देश में अग्रणी प्रदर्शन किया है। वर्ष 2021–25 में राज्य पुलिस ने NCRP और I4C प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीड़ितों को ₹47.02 करोड़ […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!