हेमकुंड साहिब में टूटा यात्रियों का रिकॉर्ड, इस साल पहुंचे 2.71 लाख श्रद्धालु 

हेमकुंड साहिब में टूटा यात्रियों का रिकॉर्ड, इस साल पहुंचे 2.71 लाख श्रद्धालु

 

कल बंद होंगे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट

उत्तराखंड हिमालय में सबसे ऊंचाई पर स्थित हैं ये दोनों धाम, 15,225 फ़ीट है ऊंचाई
———

जोशीमठ, 9 अक्टूबर 2025 I मानसून सीजन दुश्वारियों के चलते भले ही इस वर्ष उत्तराखंड हिमालय के चारधाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या बीते वर्षों की अपेक्षा कम हो, लेकिन हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में दर्शन को रिकार्ड यात्री पहुंचे हैं। हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा के इतिहास में यह सबसे बड़ी संख्या है। दोनों धाम में कपाट बंद होने से दो दिन पूर्व तक 2.71 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके थे। कपाट 10 अक्टूबर को बंद किये जाने हैं।

चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में इन दोनों धामों की यात्रा को अति दुर्गम माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए गोविंदघाट से 19 किमी की दूरी पैदल अथवा घोड़ा-खच्चर से तय करनी पड़ती है। दोनों ही धाम के कपाट 22 मई से लेकर एक जून के बीच खोले जाते हैं और 10 अक्टूबर को बंद करदिए जाते हैं। इस बार कपाट 25 मई को खुले थे। हेमकुंड साहिब में ठहरने की सुविधा नहीं है, इसलिए यात्रियों को दर्शन करने के बाद तुरंत बेस कैम्प घांघरिया के लिए वापसी करनी पड़ती है। दोपहर दो बजे के बाद किसी भी यात्री को घांघरिया से आगे नहीं जाने दिया जाता। क्योंकि यहां से आगे रास्ता बेहद दुर्गम है। बावजूद इसके इस बार हेमकुंड साही पहुंचने वाली यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हुई है।

विशेष यह कि इस बार विदेश से भी बड़ी संख्या में यात्री हेमकुंड पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा कि ट्रेकिंग का आकर्षण उन्हें यहां खींच रहा है। यही नहीं, फूलों की घाटी के भी हेमकुंड के बेस कैंप घांघरिया के पास होने के कारण यह ट्रेक गुलजार है। फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों की है। इससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए है।
————-
चार वर्षों में हेमकुंड साहिब पहुंचे यात्री

इस वर्ष आठ अक्टूबर तक 2.71 लाख यात्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर पहुंच चुके हैं। जबकि, वर्ष 2024 में 2.20 लाख, वर्ष 2023 में 2.05 लाख और वर्ष 2022 में 1.90 लाख यात्रियों ने दोनों धाम में दर्शन किये थे।
————-
हेमकुंड साहिब में जम चुकी है दो फीट बर्फ

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट में सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो फीट से अधिक ताजा बर्फ जम चुकी है। हेमकुंड से अटलाकोटी तक तीन किमी क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हो गया है। ऐसे में यात्रियों को बर्फ के ऊपर से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे यात्री खासे उत्साहित हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, देहरादून में सात मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द

Thu Oct 9 , 2025
कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, देहरादून में सात मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द प्रदेश भर में ताबड़तोड़ छापेमारी,148 नमूने जांच को भेजे देहरादून, 09 अक्टूबर। उत्तराखंड में संदिग्ध कफ सिरप के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। बच्चों की सेहत से […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!