हरिद्वार में अनजाने बुखार का कहर, दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

हरिद्वार में अनजाने बुखार का कहर, दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2025। हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक के मुंडलाना गांव में डेंगू बुखार का कहर फैलने से हड़कंप मच गया है। गांव में बुखार से दो लोगों की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। टीम ने संभावित बुखार से हुई मौत के कारणों की गहन जानकारी ली।

जिला मलेरिया अधिकारी सी.एम. अथवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सितारा और 22 वर्षीय रत्तन लाल के रूप में हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी अस्पताल की पर्ची या जांच रिपोर्ट न होने की बात कही, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेंगू की आशंका को देखते हुए ताबड़तोड़ जांच अभियान शुरू कर दिया है।

टीम द्वारा गांव में 60 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 112 बर्तनों और टंकियों में पानी की जांच की गई। इनमें से छह जगहों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए। वहीं, छह ग्रामीणों में बुखार के लक्षण मिले। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया, जिसमें 106 लोगों की जांच की गई और 58 लोगों के सैंपल लिए गए। सभी संदिग्ध मरीजों को मौके पर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में थर्मल फॉगिंग की गई और डेंगू की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए, पंपलेट बांटे और गांव की दीवारों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए।

ग्राम प्रधान के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गांव में अज्ञात बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कई लोग इससे पीड़ित हैं। प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव का दौरा कर रही हैं और लार्वा नष्ट करने के साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार, छात्रों का भी होगा ड्रग टेस्ट

Fri Oct 10 , 2025
नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार, छात्रों का भी होगा ड्रग टेस्ट देहरादून, 10 अक्टूबर 2025। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” को साकार करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक रणनीति के साथ कमर कस ली है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में हुई जिला स्तरीय नारकोटिक्स […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!