नगर निगम सभागार में अश्लील डांस से मचा बवाल

नगर निगम सभागार में अश्लील डांस से मचा बवाल

यूट्यूबर की बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

रुड़की, 13 अक्टूबर 2025। नगर निगम रुड़की के सभागार में एक यूट्यूबर के जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच पर अश्लील डांस के दृश्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह सभागार नगर निगम के पार्षद द्वारा कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए बुक कराया गया था। हालांकि, बाद में उसी स्थान पर निजी बर्थडे पार्टी आयोजित की गई, जिसमें मंच पर अश्लील डांस कराए गए।

वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की भी किरकिरी हो रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि हॉल पार्षद द्वारा बुक कराया गया था और उन्हें इस कार्यक्रम की प्रकृति की जानकारी नहीं थी।

गौरतलब है कि जिस यूट्यूबर का यह बर्थडे सेलिब्रेशन था, वह पहले भी अश्लील कंटेंट से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है। इस पूरे प्रकरण पर जब मेयर ललित मोहन अग्रवाल से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सभागार पार्षद की ओर से बुक किया गया था। यदि वहां अश्लील कार्यक्रम हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी और आगे से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नगर निगम के सभागार का उपयोग निजी आयोजनों के लिए न किया जाए।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के तुषार ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मेडल

Mon Oct 13 , 2025
तुषार ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर 2025 — ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तुषार पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देहरादून के कारबारी क्षेत्र के रहने वाले तुषार ने अंडर-18 […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!