दून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर चला डंडा, 280 का किया चालान 

दून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर चला डंडा, 280 का किया चालान

देहरादून, 13 अक्टूबर: राजधानी देहरादून में त्योहारी सीजन के मद्देनज़र दून पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस ने उन दुकानदारों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जिन्होंने मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान लगाकर या वाहन खड़े कर आवागमन में बाधा उत्पन्न की थी। पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 280 लोगों के चालान काटते हुए 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, 83 पुलिस एक्ट के तहत 85 व्यक्तियों के चालान माननीय न्यायालय में प्रेषित किए गए।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर असुविधा और अव्यवस्था फैलाने वाले 158 व्यक्तियों के खिलाफ 152 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारी भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण या सड़क पर बाधा बर्दाश्त न की जाए। पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कहीं त्योहारों के ये रसगुल्ले मीठा जहर तो नहीं ?

Tue Oct 14 , 2025
कहीं त्योहारों के ये रसगुल्ले मीठा जहर तो नहीं ? स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेसमेंट से मिला 5000 किलो रसगुल्ला देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 : राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समृद्धि भवन के बेसमेंट से करीब 50 […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!