कहीं त्योहारों के ये रसगुल्ले मीठा जहर तो नहीं ?

कहीं त्योहारों के ये रसगुल्ले मीठा जहर तो नहीं ?

स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेसमेंट से मिला 5000 किलो रसगुल्ला

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 : राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समृद्धि भवन के बेसमेंट से करीब 50 क्विंटल रसगुल्ले बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह बेसमेंट किसी गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां अलग-अलग कंपनियों के रसगुल्ले स्टोर किए गए थे।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि रसगुल्लों की कीमत बेहद चौंकाने वाली दर्ज की गई थी — महज 111 रुपये 76 पैसे प्रति किलो। अब सोचने वाली बात यह है कि इतनी कम कीमत में बाजार में एक किलो रसगुल्ला कैसे मिल सकता है? यह सवाल न सिर्फ मिठाई की गुणवत्ता पर, बल्कि उसकी सुरक्षा पर भी बड़ा संदेह खड़ा करता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस गोदाम से शहर के विभिन्न हिस्सों में तकरीबन 15 मिठाई दुकानों को सप्लाई की जाती थी। रसीदों में केवल दुकानों के नाम दर्ज हैं, जबकि उनका पता नहीं दिया गया है। देहरादून से लेकर कालसी तक कई दुकानों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

त्योहारों का मौसम नजदीक है, ऐसे में उपभोक्ताओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सस्ती मिठाई के लालच में कहीं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो जाए। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध भंडारण कर बेची जा रही सरकारी दवाइयां पकड़ी

Wed Oct 15 , 2025
अवैध भंडारण कर बेची जा रही सरकारी दवाइयां पकड़ी दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर्स पर छापे में की करवाई जारी देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में औषधि विभाग ने प्रतिबंधित कफ सिरप और निम्न गुणवत्ता की औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!