अतिक्रमण करने वालों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना, दून पुलिस का अभियान

अतिक्रमण करने वालों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना, दून पुलिस का अभियान

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025। त्योहारी सीजन के मद्देनज़र दून पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, फुटपाथों और बाजार क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की।

अभियान के दौरान उन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने दुकानों के बाहर सामान फैलाकर या वर्कशॉप के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न की थी। पुलिस ने इस दौरान 156 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 54 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, 32 व्यक्तियों के चालान 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालय भेजे गए।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वाले 86 व्यक्तियों के खिलाफ 152 बीएनएसएस के अंतर्गत रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि मुख्य मार्गों, फुटपाथों और बाजारों में यातायात सुचारु रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजयुमो पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

Wed Oct 15 , 2025
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजयुमो पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार नैनीताल, 15 अक्टूबर 2025। नैनीताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह को नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 वर्षीय […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!