दिल्ली विश्वविद्यालय घटना पर NSUI का रोष, देहरादून में ABVP का पुतला दहन

दिल्ली विश्वविद्यालय घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन

दिल्ली विश्वविद्यालय घटना के विरोध में ABVP का पुतला दहन

शिक्षा संस्थानों में हिंसा नहीं, सम्मान चाहिए: NSUI

देहरादून, 17 अक्तूबर। दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई उस शर्मनाक घटना के विरोध में, जिसमें छात्रसंघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने एक प्रोफेसर पर हाथ उठाया, देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला दहन किया।

यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, राजपुर रोड पर एनएसयूआई देहरादून जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की कथित गुंडागर्दी और छात्र राजनीति में बढ़ती हिंसा के खिलाफ नारे लगाए।

जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हर छात्र का धर्म है। जो संगठन शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, उसे छात्र राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। एनएसयूआई हमेशा शिक्षा संस्थानों में शांति, सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंसा नहीं, संवाद चाहिए और शिक्षा संस्थानों में सम्मान का वातावरण बनाए रखना हर छात्र की जिम्मेदारी है। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली पर चौकन्ना स्वास्थ्य तंत्र, राज्यभर में अलर्ट जारी

Fri Oct 17 , 2025
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर मुख्यमंत्री बोले : सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि देहरादून, 17 अक्तूबर। दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पताल, […]
दिल्ली विश्वविद्यालय घटना पर NSUI का रोष, देहरादून में ABVP का पुतला दहन

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!