कहासुनी के बाद दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

कहासुनी के बाद दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल, 27 अक्टूबर 2025। मुनिकीरेती क्षेत्र में शनिवार रात दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे खारास्त्रोत वाइन शॉप के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजेंद्र कंडारी (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र राय सिंह कंडारी, निवासी वार्ड नंबर-3, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपी दोनों आपस में परिचित थे और एक ही क्षेत्र शीशम झाड़ी के निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय ठाकुर पुत्र नरेश ठाकुर, निवासी गली नंबर-20, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”, बाहरी वाहनों पर लगेगा शुल्क

Mon Oct 27 , 2025
उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”, बाहरी वाहनों पर लगेगा शुल्क देहरादून, 27 अक्टूबर 2025। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए “ग्रीन सेस” लागू करने की घोषणा की है। यह सेस […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!