टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

ऋषिकेश, 27 अक्टूबर 2025। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सभी कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने कहा कि सतर्कता प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है और सुशासन की मजबूत नींव भी। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को संगठनात्मक विश्वास की कुंजी बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कर्मचारियों से हर कार्य में पारदर्शिता और सजगता बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा ने अपने संदेश में कहा कि सतर्कता कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की संस्कृति का मूल तत्व है। इसी अवसर पर सतर्कता जागरूकता पुस्तिका 2025 का भी विमोचन किया गया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि संगठन का विकास केवल तकनीकी उत्कृष्टता से नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता से संभव है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून की डॉ. अंजलि नौरियाल बनीं बीसीवाईडब्ल्यू फाउंडेशन (अमेरिका) की एंबेसडर

Mon Oct 27 , 2025
डॉ. अंजलि नौरियाल युवतियों में स्तन कैंसर जागरूकता बढ़ाने की संभालेंगी जिम्मेदारी देहरादून, 27 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड की पत्रकार, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अंजलि नौड़ियाल को ब्रैस्ट कैंसर इन यंग वुमन फाउंडेशन (BCYW Foundation, डेनवर, अमेरिका) की एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे युवतियों में स्तन […]
देहरादून की डॉ. अंजलि नौरियाल बनीं बीसीवाईडब्ल्यू फाउंडेशन (अमेरिका) की एंबेसडर

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!