अतिवृष्टि से 4800 हेक्टेयर उद्यान क्षेत्र को पहुंचा नुकसान

  • अतिवृष्टि से 4800 हेक्टेयर उद्यान क्षेत्र को पहुंचा नुकसान

 

देहरादून, 22 अगस्त 2025: उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अतिवृष्टि के कारण कृषि और बागवानी क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को देखते हुए, प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार के मानकों के अलावा अतिरिक्‍त सहायता देने का फैसला किया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें इस संबंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और नुकसान का विस्तृत ब्यौरा मांगा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से लगभग 4800 हेक्टेयर उद्यान क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गई हैं। यह नुकसान भारत सरकार के मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक है, जिसके तहत किसानों को मुआवजा दिया जाता है।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और नुकसान का नियमित सर्वेक्षण कर रोजाना की रिपोर्ट मंत्रालय को भेजें। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। इस बैठक में कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्महत्या मामले में कांग्रेस हुई हमलावर, नेताओं में छिड़ सकती है जुबानी जंग

Fri Aug 22 , 2025
आत्महत्या मामले में कांग्रेस हुई हमलावर, नेताओं में छिड़ सकती है जुबानी जंग   जिला पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा से लेकर सड़कों तक भारतीय जनता पार्टी को घेरने वाली कांग्रेस अब जितेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में भाजपा पर हमलावर हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!