फिर बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में अलर्ट

फिर बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने लोगों की परीक्षा ले रखी है। कभी तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया तो कभी अचानक बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। चार दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद एक बार फिर करवट बदल रहा है शनिवार से पूरे प्रदेश में बारिशों का दौरा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 25 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 अगस्त को कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली।लेकिन आज (शनिवार) से मानसून की सक्रियता और बढ़ जाएगी। विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज व शेष के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की आशंका के मद्देनज़र जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने 23 अगस्त को सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को कक्षा 12वीं तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी तरह बागेश्वर के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने भी जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। पिथौरागढ़ में देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग घटीगाड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया, जबकि थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर बोल्डर गिरने से घंटों यातायात ठप रहा।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क कर दिया है। एसडीआरएफ और आपदा राहत दलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे चौकसी बरतें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड लोक विरासत का पांचवां संस्करण जल्द, लगेगा संस्कृति का महाकुंभ

Sat Aug 23 , 2025
उत्तराखण्ड लोक विरासत का पांचवां संस्करण जल्द, लगेगा संस्कृति का महाकुंभ देहरादून। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को नई पहचान देने वाला राज्य का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन “उत्तराखण्ड लोक विरासत” इस वर्ष अपने पांचवें संस्करण में प्रवेश करने जा रहा है। आयोजन की तारीख और स्थल का एलान जल्द ही […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!