अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, हटाए गए अतिक्रमण

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, हटाए गए अतिक्रमण

देहरादून, 23 अगस्त।
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर कब्ज़ा जमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिसके चलते सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियां, दुकानें और अन्य बाधाएं हटाई गईं।

अभियान के दौरान सहस्त्रधारा रोड, परेड ग्राउंड, सुभाष रोड सहित कई भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क और पैदल मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने फुटपाथ पर सामान सजाकर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग आमजन की सुविधा के लिए हैं, इन पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से यातायात व्यवस्था बाधित होती है और शहर की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण करने और अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चकराता रोड पर माउंट क्राफ्ट गोदाम में भीषण आग

Sun Aug 24 , 2025
चकराता रोड पर माउंट क्राफ्ट गोदाम में भीषण आग देहरादून, 24 अगस्त। राजधानी देहरादून के चकराता रोड स्थित माउंट क्राफ्ट के गोदाम में रविवार तड़के अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!