प्रेमनगर में गोलीबारी से दहशत, छात्र तमंचे सहित गिरफ्तार 

प्रेमनगर में गोलीबारी से दहशत, छात्र तमंचे सहित गिरफ्तार

 

देहरादून, 26 अगस्त।
प्रेमनगर में हुई गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए घटना में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर रविवार सुबह दो अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूछताछ में सामने आया कि हॉस्टल में रहने वाला छात्र विभव तिवारी उस समय मौजूद नहीं था, लेकिन उसका लंबे समय से यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों से विवाद चला आ रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फायरिंग कर भागते हुए दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि इस घटना में यूनिवर्सिटी के ही दो छात्र शामिल थे। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले और उनके मोबाइल भी बंद थे। लगातार दबिश और चेकिंग के बाद पुलिस ने आखिरकार एक आरोपी वेद भारद्वाज को फन एंड फूड मार्ग से दबोच लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी वेद भारद्वाज मथुरा निवासी है और देहरादून की एक यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यूनिवर्सिटी में दो गुट बने हुए हैं—एक गुट में वह और उसका साथी विपुल पवार हैं, जबकि दूसरे गुट में विभव तिवारी और अन्य छात्र शामिल हैं। गर्मियों की छुट्टियों से पहले दोनों गुटों के बीच कॉलेज में दबदबा कायम करने को लेकर विवाद हुआ था। नए सत्र की शुरुआत के बाद यह वर्चस्व की लड़ाई और तेज हो गई, जिसके चलते विरोधी गुट को डराने के इरादे से उसने हॉस्टल के बाहर फायरिंग की थी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्टाचार और वोट डकैती के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प

Tue Aug 26 , 2025
भ्रष्टाचार और वोट डकैती के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, पुलिस से तीखी झड़प देहरादून, 26 अगस्त। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच कर भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कथित धांधली का […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!